आलमबाग मे टप्पेबाजो के बढ़ते हौसले, बिजली की दुकान से उडाया 30 हजार का सामान का सामान 

लखनऊ। आलमबाग निवासी दिलप्रीत सिंह चड्ढा ने बताया कि उनकी रोमी इलेक्ट्रिक नाम से एक दुकान है। उनके पड़ोस में उनके बड़े पापा सरदार अजीत पाल सिंह की दशमेश इलेक्ट्रिक के नाम से दुकान है। रविवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर से बाहर कुछ सामान लेने जा रहे थे। तभी एक युवक ने उनसे कहा हमें कुछ बिजली का सामान लेना है। युवक ने सामान की लिस्ट दी उन्होंने सामान निकाल समान काम होने के कारण उन्होंने अन्य सामान दिलप्रीत सिंह से मांगा। जिसमें सीलिंग फैन, तार के अलग-अलग बंडल, MCV आदि बिजली का सामान था जो कि लगभग 30 से 50 हजार के आसपास का था। इसी बीच युवक ने पास से गुजर रही एक ई रिक्शा को बुलाया। उसने दिलप्रीत से बिजली का और सामान निकालने को कहा, दिलप्रीत सामान निकालने के लिए गोदाम में गए। इस समय आरोपी युवक ने सरदार अजीत सिंह को मोबाइल पर एक फर्जी पेमेंट स्क्रीन दिखाया और कहा कि हमने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है। और जल्दी-जल्दी सारा सामान ई रिक्शा में लाद कर फरार हो गया। दिलप्रीत गोदाम से सामान लेकर पहुंचे तो युवक और सामान गायब था उन्होंने सरदार अजीज से पूछा तो उन्होंने कहा कि युवक ने कहा है कि हमने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है। परंतु ऑनलाइन पेमेंट चेक करने पर मालूम हुआ कि युवक ने कोई पेमेंट नहीं किया है। इसके बाद दिलप्रीत ने युवक की काफी तलाश करी परंतु वह नहीं मिला। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ दिखाई दिया और ई रिक्शा से सामान ले जाता भी दिखाई दिया। दिलप्रीत सिंह ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत जारी तहरीर आदर्श नगर चौकी पर दी है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *